Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भ्रष्टाचार विरुद्ध सड़क संघर्ष करने की दाहाल ने दी चेतावनी

 

काठमांडू, सावन १ – नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (माओवादी केन्द्र) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ने आज ललितपुर के बालकुमारी चौर, सुनाकोठी में आयोजित विशेष कार्यक्रम द्वारा ’श्रम और उत्पादन में वाइसीएल अभियान’ का औपचारिक उद्घाटन किया ।
कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से श्रम कार्य में भाग लिया और युवा स्वयंसेवकों के साथ ईंटें बिछाने, घास काटने, पेड़ लगाने और चारागाहों की सफाई जैसे कार्यों में सहकार्य किया ।
उन्होंने कहा कि “सर्वसम्मत रूप में केन्द्रीय समिति गठन हो जाने के बाद पहली पदाधिकारी बैठक में, उत्पादन और राष्ट्रीय अर्थतन्त्र निर्माण में पार्टी और वाइसीएल के अग्रणी भूमिका खेलने का निर्देशन मैंने ही दिया था । इसी के तहत, पूरे देश में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह अभियान माओवादी आंदोलन की वैचारिक और व्यावहारिक गहराई से जुड़ा हुआ है । मैं इसके लिए वाईसीएल को धन्यवाद देना चाहता हूँ।”
अपने संबोधन के दौरान, दाहाल ने युवाओं से भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत भूमिका निभाने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष सरकार की नाकामियों और भ्रष्टाचार को उजागर कर रहा है ।
उन्होंने यह भी कहा कि “अगर सरकार इसी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त रही तो हमें मजबूरन सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा और इसे हटाना पड़ेगा। ”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *