Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुस्लिम किशोरीयों द्वारा बाल विवाह नही करने की सार्वजानिक प्रतिवद्धता

 

???????????????????????????????नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल, २०७२ जेष्ठ ९ गते ।
प्लान नेपाल बाके के सहयोग में और रुसुफ नेपाल बाके के आयोजन में मुस्लिम किशोरीयों को सशक्तिकरण द्धारा लैगिक हिंसा बिरुद्ध कार्यक्रम अन्तर्गत टोल स्तरीय किशोरीओं के साथ लैगिक हिंसा, भेदभाव और बाल विवाह विषयक एक दिन की अभिमुखिकरण नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका के वार्ड नं. २२ परसपुर में शुक्रवार को सम्पन्न किया गया है ।
कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के किशोरीयों  को लैंगिक हिंसा, भेदभाव और बालविवाह सम्बन्धी अभिमुखीकरण तथा विचार विमर्ष हुआ था ।
इस अन्र्तक्रिया में स्कूल छोडे हुयें , बाल विवाह और हिंसा में पडे हुयें मुस्लिम किशोरीयों को पुन: स्कूल पठाने पर बहस हुई |  बेटा बेटी में भेदभाव नही करके विभेदीकरण अन्त्य करना हिंसा बिरुद्ध समाज निर्माण करना लगायत की उद्देश्यों को लेकर  बात चित किया गया | स्थानीय स्तर में रहे किशोरी क्लब और जिला मुस्लिम किशोरी क्लब संजाल और रुसुफ नेपाल व्दारा यह अभियान चलाया जा रहा है । रुसुफ नेपाल के अध्यक्ष मुस्ताक अली राई ने यह जानकारी दी ।
???????????????????????????????यस अभिमुखीकरण में २५ मुस्लिम किशोरीयों को जागरुक कराके १० लोग को पुनः स्कुूल भेजना और २५ किशोरीयों को नियमति स्कूल जाने के लियें विद्यालय नछोडे और बाल विवाह न करें सार्वजानिक रुप में प्रतिवद्धता किया  गया है । मुस्लिम किशोरीयों को  इस  अभियान में सक्रिय देखकर यह अभियान अमूल्य रहा है अभिभावकों ने बताया है । जिला मुस्लिम किशोरी क्लब के सदस्य तथा वार्ड स्तरीय क्लब के अध्यक्ष मीना ईद्रिसी अब यह अभियान को इस जिला के सभी गा.वि.सा और वार्ड में ले जाने के लियें बताया ।
स्कूल पढने में अधिक शुल्क ले रहें है अन्य क्रियाकलाप में शुल्क लेते है विद्यालय ब्यावस्थापन समिति तथा विद्युत का समेत शुल्क लेते रहे है परिवारिक आर्थिक स्थिति कमजोर और विवाह होने के नाते बीच में पढाई छोडना पडा है परसपुर किशोरी क्लब के अध्यक्ष ने सिकायत ब्यक्त की थी ।
परसपुर किशोरी क्लब के सचिव मुस्लिम समुदाय मे दिखाई पडा आशिक्षा को अन्त्य करके शिक्षित और हिंसा मुक्त समाज निर्माण नही होने तक यह अभियान जारी रहेगी बताया । हम इस टोल के घर घर में जाकर जनचेतना फैलाएगें बताया । कार्यक्रम में सहभागी एक किशोरी ने बतायी कि हमारी ईच्छा न होते हए भी विवाह कर दिया गया। हम को पढाई करने की एकदम ईच्छा थी लेकिन हमारे ससुराल वालों ने पढने नही दिया सिकायत किया ।
यह अभियान बाके जिला के परसपुर, जयसपुर, पिप्रहवा, हिरमिनिया, पुरैना, पुरैनी, ईन्द्रपुर, कम्दी और नगरपालिका में यह अभियान संचालन किया जाएगा रुसुफ नेपाल के अध्यक्ष मुस्ताक अली राई ने बताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *