मुख्यमंत्री लामा ने किया ४ मंत्रियों को बर्खास्त

काठमांडू, सावन १० – मुख्यमंत्री बहादुर सिंह लामा ने बागमती प्रदेश के ४ मंत्रियों को बर्खास्त दिया है । मुख्यमंत्री बहादुर सिंह लामा ने शुक्रवार की शाम को ही प्रदेश प्रमुख को पत्र लिखकर भेज दिया । चारों मंत्रियों को शुक्रवार की शाम को ही बर्खास्त कर दिया ।
मुख्यमन्त्री लामा के कार्यशैली प्रति असन्तुष्टि व्यक्त करते हुए बागमती प्रदेश के आन्तरिक मामिला तथा कानून मंत्री सुरज चन्द्र लामिछाने, सहकारी तथा गरिबी निवारण मंत्री मदु कुमार श्रेष्ठ, युवा तथा खेलकूद मंत्री मिनकृष्ण महर्जन और संस्कृति तथा पर्यटन मंत्री विमल चन्द्र ठकुरी ने इस्तीफा दे दिया था । ये चारों नेता भी नेपाली कांग्रेस से ही हैं, लेकिन नेपाली कांग्रेस से प्रतिनिधित्व कर रहे मुख्यमंत्री लामा से ये सभी नाराज हैं । लामा के विरुद्ध बागमती कांग्रेस के २१ प्रदेशसभा सदस्यों ने शुक्रबार संसदीय दल में समेत अविश्वास का प्रस्ताव दर्ता कराया है । शुक्रवार को २१ सदस्यों ने लामा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया ।

