Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री ओली तुर्कमेनिस्तान में

 

काठमांडू, सावन १९ – प्रधानमंत्री ओली सोमवार को तीसरे संयुक्त राष्ट्र स्थलबद्ध विकासशील देशों (एलएलडीसी) सम्मेलन में भाग लेने के लिए तुर्कमेनिस्तान पहुंच गए हैं । प्रधानमंत्री ओली नेतृत्व की टीम स्थानीय समय अनुसार दोपहर १४ः ३० बजे दुबई अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल होते हुए तुर्कमेनिस्तान के अवाजा शहर पहुँच गए हैं । ये जानकारी प्रधानमंत्री के सचिवालय ने दी है ।
प्रधानमंत्री ओली के तुर्कमेनिस्तान पहुँचने पर विमानस्थल में तुर्कमेनिस्तान सरकार  के उपाध्यक्ष होजाम्यारात जेल्डिम्यारादोभ, संयुक्त राष्ट्रसंघ के लिए नेपाल के स्थायी नियोग, न्यूयोर्क के आवासीय प्रतिनिधि लोकबहादुर थापा आदि ने उनका स्वागत किया ।
सावन २० से २३ गते तक (५ से ८ अगस्त) अवाजा शहर में आयोजित होेने वाले सम्मेलन में तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति सेरदार बेरदिमुहामेदोभ और संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एन्टोनियो गुटेरेस के औपचारिक निमंत्रण पर प्रधानमंत्री ओली वहाँ पहुँचे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com