Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लामिछाने को काठमांडू लाए जाने की तैयारी

 

काठमांडू, सावन ३१ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी रास्वपा के सभापति रवि लामिछाने को रुपन्देही कारागार से हटाकर आज दोपहर काठमांडू लाया जा रहा है ।
बुटवल के सहकारी धोखाधड़ी प्रकरण में पुर्पक्ष के लिए लामिछाने गत चैत २५ गते से रुपन्देही कारगार में थे । उन्होंने गत जेठ में ही नख्खु कारागार में खुद को रखने के लिए निवेदन दी थी । जिसमें अदालत के अनुमति देने के बाद भी गृह प्रशासन ने रोक दिया था ।
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की टीम ने कुछ दिन पहले कारागार का अनुगमन किया था । जहाँ लामिछाने ने उन्हें बताया कि भैरहवा में वो असुक्षित है उसके बाद सरकार उन्हें काठमांडू लाने को तैयार हुई है ।
कारागार श्रोत के अनुसार आज दोपहर ३.१० को बुद्ध एअर से लामिछाने को काठमांडू ले जाने की तैयारी की जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *