भारत के विदेश सचिव मिस्री कल नेपाल दौरे पर
काठमांडू, सावन ३१ – भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री कल नेपाल दौरे पर आ रहे हैं । ऐसा बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के भारत भ्रमण की औपचारिक निमंत्रण देने के लिए वे नेपाल आ रहे हैं ।
प्रधानमंत्री ओली भादव ३१ को दो दिवसीय भारत भ्रमण पर जाने वाले हैं । यह समाचार अनौपचारिक रूप से सार्वजनिक की जा चुकी है । सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ओली को औपचारिक रुप से निमंत्रण देने के लिए भारतीय विदेश सचिव मिस्री नेपाल आ रहे हैं ।
विदेश सचिव अमृत बहादुर राई के निमंत्रण पर भारतीय विदेश सचिव मिस्री भदौ १ को नेपाल दौरे पर आ रहे हैं । भारतीय विदेश मंत्रालय ने आज विज्ञप्ति द्वारा यह जानकारी दी है कि विदेश सचिव मिस्री भादव २ गते तक नेपाल में रहेंगे ।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और नेपाल बीच का संबंध ऐतिहासिक, घनिष्ठ और मित्रतापूर्ण है । मंत्रालय ने कहा कि हाल के वर्षो में दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है ।

