मधेश प्रदेश में कल सार्वजनिक छुट्टी
जनकपुरधाम, ४ सितम्बर । मधेश प्रदेश में कल शुक्रवार सार्वजनिक छुट्टी देने की घोषणा की गई है । मधेश प्रदेश गृह, संचार तथा कानून मंत्रालय के सचिव विमल प्रसाद बराल ने गुरुवार एक सूचना जारी करते हुए ऐसी जानकारी दी है । मोहम्मद जयंती के अवसर पर यह छुट्टी दी गई है, यह बात जारी सूचना में उल्लेख है ।

