Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोशल नेटवर्क बंद करने का निर्णय निरंकुशता की पराकाष्ठा: ज्ञानेन्द्र शाही

 

काठमांडू, ४ सितम्बर । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के प्रवक्ता तथा संसदीय दल के प्रमुख सचेतक ज्ञानेन्द्र शाही ने सरकार द्वारा सोशल नेटवर्क बंद करने के निर्णय को निरंकुशता की पराकाष्ठा बताया है । उन्होंने कहा है कि सोशल नेटवर्क बंद कर सरकार के पतन के रास्ते पर चल रही है ।
शाही ने कहा है कि सरकार ने नागरिकों की आवाजÞ को दबाने की कोशिश की है और इससे सरकार के खिलाफ जनआक्रोश बढ़ेगा । उन्होंने सरकार के इस कदम को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला और सरकार की कमजोरी के रूप में व्याख्या किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *