Tue. Jul 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली का कार्यकर्ताओं से आह्वान– आगामी चुनाव में एमाले को बहुमत दिलाना होगा

 
केपीशर्मा ओली, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ५ सितम्बर । नेकपा एमाले के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि पार्टी अब ‘मिशन २०८४’ में प्रवेश कर चुकी है । उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले आम चुनाव में एमाले को हर हालत में बहुमत दिलाना होगा ।
ललितपुर स्थित गोदावारी में आज पार्टी के विधान महाधिवेशन को उद्घाटन संबोधित करते हुए ओली ने कहा कि बहुमत हासिल करने के लिए पार्टी की सभी समितियों को सक्रिय किया जाना चाहिए । “हम इस समय मिशन २०८४ में हैं । आगामी चुनाव में हमें न्यूनतम रूप से एकल बहुमत लाना ही होगा । यदि हम जनता के बीच सक्रियता से गए और सभी कमिटी व कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा, तो कोई भी हमें बहुमत पाने से रोक नहीं सकता,” ओली ने कहा ।
उन्होंने आगे जोड़ा, “आपको मालूम है, हम सरकार में हैं । आने वाले चुनाव में कोई धांधली नहीं कर पाएगा । हम सत्ता में हैं और धांधली को रोकेंगे । निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव होंगे । इसलिए सभी को इस परिस्थिति को ध्यान में रखकर अपनी गतिविधियाँ आगे बढ़ानी होंगी ।”
अध्यक्ष ओली ने यह भी उल्लेख किया कि एमाले की स्थिति पर शंकाएँ उठने के बाद उन्होंने मध्यम पहाड़ी लोकमार्ग यात्रा कर वास्तविकता का आकलन किया । “हमने एक अभियान चलाया । विरोधियों ने जो अफवाहें फैलाईं, क्या हमारी स्थिति वैसी ही है – यह जानने की कोशिश की,” उन्होंने कहा ।
ओली के अनुसार एमाले जनता के बीच आशा का केंद्र है – राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास के लिए, समानता और न्याय के लिए पार्टी लगातार अग्रगामी भूमिका निभा रही है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed