जेनजी पीढ़ी का आज प्रदर्शन
काठमांडू, भादव २३ – जेनजी पीढ़ी आज काठमांडू के साथ ही देश के अन्य स्थानों पर प्रदर्शन करने जा रही है । सन् १९९७ से लेकर २०१२ के बीच जन्मी ‘जेनजी’ पीढ़ी आज प्रदर्शन करने जा रही है । काठमांडू के माइतीघर में यह प्रदर्शन किया जाएगा ।
तीन दशक से निरन्तर लुट और विलासिता में डूबी शासकवर्ग के विरुद्ध निर्णायक विद्रोह की तैयारी में जेनजी लगा है । सरकार ने भादव १२ गते सात दिन का समय देकर २६ सामाजिक संजाल को निष्क्रिय करने का निर्णय लिया था । जेन जी का कहना है कि सरकार द्वारा अचानक से सामाजिक संजाल बंद करने के निर्णय के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित यही पीढ़ी (जेनजी ) होगी ।
सामाजिक संजाल प्लेटफार्म में अभ्यस्त यह पीढ़ी आज बृहत् प्रदर्शन करने जा रही है । सामाजिक संजाल बंद करने का सरकार द्वारा लिए गए निर्णय को लेकर कहना है कि यह अभिव्यक्ति स्वतन्त्रता सीमित करने की बात की जा रही है । इसके बंद हो जाने से नागरिक अपना विचार खुलकर व्यक्त नहीं कर पाएंगे । इसलिए उन्होंने सरकार के विरुद्ध स्वतः स्फूर्त प्रदर्शन की घोषणा की है ।
जेनजी के प्रदर्शन को कलाकार, कन्टेंट क्रियटर्स के साथ ही अन्य ने भी साथ देने का वादा किया है ।


