Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यदि देश को बचाने चाहते हैं तो मेरा समर्थन करें – हर्क साम्पाङ

 

काठमांडू, भादव २५ – धरान के मेयर हर्क साम्पाङ ने सामाजिक संजाल द्वारा जनता से अपील की है कि – मुझे आप समर्थन करें । उन्होंने लिखा है कि “यदि देश को बचाने चाहते हैं तो मेरा समर्थन करें । “ हमें ऐसी सरकार चाहिए जो लोगों के कल्याण के लिए दिन–रात काम करे, या फिर ऐसी सरकार चाहिए जिनसे मिलना भी असंभव हो ? विचार करें यह आकाश में किसी तारे की कहानी जैसा है !”
सोमवार से देशव्यापी रूप में शुरु हुए ‘जेन जी आन्दोलन’ मंगलवार भी निरंतर चली । आंदोलनकारियों ने सिंहदरबार, राष्ट्रपति भवन, अदालत और नेताओं के घर में तोड़फोड़ तथा आगजनी की है ।
स्थिति बेकाबू होने के बाद नेपाली सेना ने शाम से ही हस्तक्षेप कर स्थिति को कुछ हद तक नियंत्रण में ले लिया है। सेना की पहल पर बुधवार को राष्ट्रपति और जेनजी सेना के बीच त्रिपक्षीय बैठक की तैयारी चल रही है । बताया जा रहा है कि वार्ता में इस बात पर चर्चा होगी कि भविष्य के आंदोलन का रास्ता कैसे तय किया जाए।
सामाजिक सञ्जाल में नेतृत्व के विषय को लेकर भी चर्चा चल रही है । इसमें विभिन्न नामों की चर्चा है । जिनमें काठमांडू के मेयर बालेन शाह, पूर्व उप प्रधानमन्त्री रवि लामिछाने, उज्यालो नेपाल के अभियन्ता कुलमान घिसिङ के साथ ही हर्क साम्पाङ का नाम जोड़ा जा रहा है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com