Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम के चप्पे-चप्पे पर सेना की तैनाती, बाजार बंद

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।जेन जेड युवाओं का प्रदर्शन जनकपुरधाम में भी उग्र रुप ले लिया। मंगलवार को जनकपुरधाम के मधेश प्रदेश सचिवालय, शिक्षा तथा संस्कृति मंत्रालय, जिला ट्राफिक कार्यालय , जिला भंसार कार्यालय, जनकपुरधाम उप महानगरपालिका कार्यालय नेपाली कांग्रेस तथा नेकपा एमाले तथा माओवादी कार्यालय में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की। जनकपुरधाम उप महानगरपालिका में आगजनी से नगरपालिका के भीतर दो सौ सिलेंडर बिस्फोट होने से इसकी आवाज दूर दूर तक सुनाई दी। आगजनी से उप नगरपालिका पूर्णतः ध्वस्त हो गया है। भंसार कार्यालय में जब्त की गयी पांच दर्जन से अधिक बाइक तथा आधा दर्जन चार पहिया वाहन को आग के हबाले कर दिया। इसी तरह मधेश भवन में रखे मंत्री कीसभी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विमलेंद्र निधि तथा नेकपा एमाले के बरिष्ठ नेता तथा सांसद पूर्व उप प्रधानमंत्री के जनकपुरधाम आवास में आगजनी की है। बिधायक रामाशीष यादव के घर में भी प्रदर्शनकारियों ने तोड़ फोड़ की तथा कुछ कीमती सामान लूटने की खबर है। जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह केघर पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया है। इस घटना के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह तथा उनके मंत्री मंडल के सभी मंत्री त्याग पत्र दे दिए हैं। जनकपुरधाम में यातायात ठप हैं। जनकपुरधाम से काठमांडू के लिए हवाई सेवा बन्द किए गए हैं। जनकपुरधाम से लगने वाली भारतीय सीमा जटही, भिट्ठा मोड़,महिनाथपुर तक चलने वाली वस सेवा बंद है। भारत -नेपाल सीमा पर नेपाल सशस्त्र बल के जवान गस्त लगा रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *