Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुन्धारा कारागार से लगभग ३३ सौ कैदी फरार…टोपबहादुर रायमाझी भी फरार

 

काठमांडू, भादव २५ – सुन्धारा स्थित केन्द्रीय कारागार से लगभग ३३ सौ कैदी फरार हो गए हैं ।
कारागार में रहे ३८ सौ कैदियों में से अभी ५ सौ के आसपास ही है । भद्र बंदी गृह में एक सौ कैदी रहने की स्रोत ने जानकारी दी है । इसी तरह महिला बंदी गृह में एक सौ के कैदी हैं । सेंट्रेल कारागार में लगभग करीब ३ सौ के आसपास कैदी हैं ।
सूत्रों के अनुसार भद्र बन्दी गृह में रहे टोपबहादुर रायमाझी भी भागने में सफल हो गए । वो नकली भुटानी शरणार्थी प्रकरण में पुर्पक्ष के लिए कारागार में थे ।
इसी तरह, कुछ फरार कैदी भी जेल में लौटने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, अब तक लगभग ५० कैदी जेल में लौट आए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ और कैदी लौटने की तैयारी में हैं।
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, नक्खू जेल से निकले कैदियों ने रात करीब १० बजे सुंधरा में आकर तोड़फोड़ की । इसके बाद सुरक्षा में तैनात नेपाल पुलिस वहाँ से भागकर सेना मुख्यालय पहुँच गई।
और आखिरकार, नेपाली सेना जेल पहुँच गई। कहा जाता है कि तब तक लगभग ३३ सौ कैदी भाग चुके थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed