पूर्व मेयर टंकप्रसाद शर्मा तिमल्सिना का निधन
काठमांडू, आश्विन ७ – दुर्घटना में घायल हुए काभ्रे नमोबुद्ध नगरपालिका के पूर्व मेयर टंकप्रसाद शर्मा तिमल्सिना का आज निधन हो गया है । धुलिखेल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था । इलाज के ही क्रम में आज सुबह उनका निधन हो गया है । नमोबुद्ध–२ के निवासी ६७ वर्षीय तिमल्सिना २०७४ साल में हुए स्थानीय तह के निर्वाचन में एमाले से नमोबुद्ध के मेयर में निर्वाचित हुए थे ।
साउन १० गते बीपी राजमार्ग के बीसकिलो नामक जगह बा.६२ प ३५७८ नबंर के स्कूटर और तिमलसिना सवार स्कूटर बा.प्र०३–०२–००७ प ८८०० के टकराने से वो गंभीर रुप से घायल हो गए थे । तिमल्सिना सवार स्कूटर उनका बेटा किशोर चला रहा था । तिमल्सिना की श्रीमती और दो बेटे हैं । दुर्घटना में उनका बेटा किशोर सामान्य घायल हुआ था ।

