राजदेवी शक्ति पीठ में 14हजार 913छागर की वलि दी गयी

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम के राम मंदिर के प्रांगण में अवस्थित राजदेवी शक्ति पीठ में महा अष्ठमी को 14हजार 913छागर की वलि दी गयी। वलि चढ़ाने से पूर्व नेपाल सेना की टुकड़ी ने सलामी दी। रात्रि 8बजे शुरू हुआ वलि तड़के सुबह 3.40वजे समाप्त हुयी।वलि प्रदान करने हेतु नेपाल के अलावा सीमावर्ती बिहार राज्य से भी श्रद्धालु आए थे जिसका मन्नत पूरा हुआ है। महावीर युवा कमिटी के सौ से अधिक स्वयंसेवक के अलावा सेना ने भी वलि प्रदान में सहयोग किए। समाजसेवी विश्वनाथ साह वलि प्रदान करने आए हुए श्रद्धालुओ के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था भी राम युवा कमिटी के परिसर में किया था। महाअष्टमी के बाद राजदेवी,बौद्धी माई, अमरखाना मंदिर में पूजा संपन्न हुयी। रामानंद चौक तथा भ्रमरपुरा चौक पर दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोतरी जिला के सोना माई शक्ति पीठ में दशहरा के अवसर पर भूत मेला आयोजित किया गया था। जिसमें हजारों की संख्या में नेपाल तथा भारत के श्रद्धालु शामिल हुए।काष्ठ का मानव आकृति का बना इसको स्पर्श से ही भूत प्रेत से ग्रसित लोग चंगा हो जाते हैं। बैज्ञानिक के इस युग में भी लोगो की आस्था में कमी नहीं आयी है। बांझ महिला तथा मानसिक रोगी ज्यादा सोना माई शक्ति पीठ में ज्यादा पहुंचते हैं।इसी तरह जनकपुरधाम के अलावा पूरे धनुषा जिला में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

