Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रुपइडीहा में भव्य नेत्र पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

 

नेपालगंज/बहराइच (पवन जायसवाल)। पड़ोसी मित्र देश भारत की सीमा पार रुपइडीहा में शारदीय नवरात्र के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के तत्वावधान में माता दुर्गा की प्रतिमा का नेत्र पूजन एवं नेत्र उद्घाटन कार्यक्रम बड़े ही धार्मिक और भव्य वातावरण में सम्पन्न हुआ।

यह आयोजन समाज कल्याण मंत्री लोकप्रिय असीम अरुण जी तथा समिति के चेयरमैन यशस्वी हृदय सम्राट कमलेश श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में, नव दुर्गा पूजा समिति ग्राम पंचायत मुरलीधर ददौंली मेरा (पंडित पुरवा) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर पंडितजी के सहयोग से माता रानी दुर्गा के नेत्र उद्घाटन की परंपरा पूरी की।

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए काठमांडू पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख अतिथि

इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी तथा समिति पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थित अतिथियों में –

  • जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल (नेता)
  • जागरण मंच के संघ प्रचारक सर्वेश
  • आदर्श थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत
  • दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के जिला उपाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार शेर सिंह कसौधन
  • सचिव/जेल विजिटर जिला कारागार बहराइच केशव कुमार मौर्य
  • जिला उप–सचिव राजेश अग्रवाल (टिल्लू)
  • संयोजक अब्दुल वहीद (जिला संगठन मंत्री)
  • रमेश कुमार मिश्रा (पत्रकार, संयोजक)
  • संतोष मिश्रा, श्याम कुमार मिश्रा (पत्रकार सह संयोजक)
  • संतोष कुमार शुक्ला (पत्रकार)
  • मीडिया प्रभारी रमेश सिंह (पत्रकार)
  • उपाध्यक्ष इरशाद हुसैन (पत्रकार)
  • नगर सचिव केशरी प्रसाद सोनी (गज्जू)
    सक्रिय सदस्यों में सीताराम शर्मा (नेता), श्रवण कुमार कसौधन, शिवकुमार सिंह (भगोल सिंह), चौधरी चरण सिंह (गब्बर सिंह) सहित पड़ोसी मित्र देश नेपाल से सुरेंद्र सिंह ठाकुरी विशेष रूप से शामिल रहे।
यह भी पढें   प्रतिनिधि सभा प्रधानमंत्री बालेन का संबोधन

ग्रामीणों की बड़ी सहभागिता

इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह एवं धार्मिक श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com