विराटनगर दरहिया के बाढ़ विस्थापित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरण
माला मिश्रा / विराटनगर । भारतीय सीमा से सटे विराटनगर वार्ड 16 के बाढ़ से विस्थापित परिवार के तीन सौ लोगों को विराटनगर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने राहत सामग्री वितरण किया । सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सोमवार को विराटनगर महानगरपालिका वार्ड 16 स्थित दुर्गा मंदिर धर्मशाला में रह रहे बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री सौंपा है ।
इस मौके पर लायंस क्लब का पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर फूल कुमार लालवानी , रोटरी क्लब ऑफ विराटनगर मिड टाउन का अध्यक्ष घनश्याम काबरा , लायंस क्लब ऑफ विराटनगर का अध्यक्ष मनोज मूंदड़ा , लायंस क्लब ऑफ विराटनगर के पूर्व अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल , नेपाल अग्रवाल सभा विराटनगर का अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बारी बारी बाढ़ राहत सामग्री वितरण किया । इस मौके पर विराटनगर महानगरपालिका वार्ड 15 के वार्ड पार्षद प्रकाश साह भी मौजूद थे ।


