Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मशहूर अभिनेता देव आनंद का निधन

 

मशहूर फिल्म अभिनेता देव आनंद का शनिवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। देव आनंद पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वे इलाज के लिए लंदन गए थे। GS 1923 में पंजाब के गुरदासपुर में जन्में देव आनंद ने 1946 में फिल्मों में काम करना शुरू किया था। उनकी पहली फिल्म ‘हम एक हैं’ थी। 1949 में उन्होंने नवकेतन फिल्म्स की स्थापना की और इस बैनर के तले उन्होंने अपने प्रशंसकों को कई शानदार फिल्मों की सौगात दी। फिल्मों में उनके सराहनीय योगदान के लिए उन्हें 2001 में भारत सरकार ने पद्मभूषण सम्मान से नवाजा था। 2002 में उन्हें दादा साहेज फालके पुरस्कार भी मिला था। उन्होंने अपना पूरा जीवन फिल्मों को समर्पित कर दिया था। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा वहीं 35 फिल्में भी बनाई। गाइड, ज्वेड थीफ, सीआईडी, हरे राम हरे कृष्णा आदि फिल्में उनके बेहतरीन अभिनय की कहानी खुद ब खुद बयां कर देती है।

यह भी पढें   वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने व्‍यापक पैमाने पर तबाही मचाई

देव आनंद का निधन, देव आनंद, मशहूर फिल्म अभिनेता देव आनंद

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *