Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग: आज दिनांक 28 अक्टुबर 2025 मंगलवार शुभसंवत् 2082

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
ॐ घृणि: सूर्यादित्योम, ऊँ घृणि: सूर्य आदित्य श्री, ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम:, ऊँ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम:
धनं देहि प्रियां देहि पुत्रं देहि सुरेश्वरि।
धर्मं देहि यशो देहि षष्ठी देव्यै नमो नम:।।
भूमिं देहि प्रजां देहि देहि विद्यां सुपूजिते।
कल्याणं च जयं देहि षष्ठी देव्यै नमो नम:।।
*ॐ नमो भगवते आन्जनेयाये महा बलाये स्वाहा।।*

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 28 अक्टुबर 2025 मंगलवार*
शुभसंवत् :- 2082
शाके:-1947
*याम्यायन याम्य गोल:
ऋतु:- *शरद*
*सौर्य कार्तिक मास की प्रविष्टे 11,*
चंद्रमाह:- कार्तिक
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- *सप्तमी रात्रि 4:29 तक उपरांत अष्टमी,*
नक्षत्र:- पूर्वाषाढ़ दिन में 12:37 तक उपरांत उत्तराषाढ़,
योग:- धृति रात्रि 5:33 तक उपरांत शूल,
करण:- गर एवं वणिज,
सूर्योदय :-प्रातः 06:25,
सूर्यास्त: संध्या 05:35,
सूर्य :- *स्वाती नक्षत्रे तुला राशौ च रवि*
चंद्रमा :- *रात्रि 6:55 यावत धनु राशौ, उपरांत मकर राशौ च चन्द्रः*
*आज की ग्रह स्थिति*

*तुला भौम:, वृश्चिके बुध:,
कर्के देव वृहस्पति।*
कन्या चैव भृगु नंदन, शनि मीन स्थितो तथा।।*
*कुम्भे राहु: समाभावे, सिंहे केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*

*आज का राहूकाल*
दोपहर:-03:00 बजे से -04:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
पूर्वाह्न 11:32 से मध्याह्न 12:20 तक।
का कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो गुड़ खाएं एवं मिट्टी का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*

*आज लोक आस्था के महान पर्व छठ व्रत के चतुर्थ दिन प्रातः स्नान के बाद श्री गणेश अथर्वशीर्ष, आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ, श्री अन्नपूर्णा स्तोत्र, मंगल स्तोत्र का पाठ, ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र के जप पूर्वक छठ व्रत के अंत में प्रातः 6:15 बजे से 6:45 बजे तक भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान कर व्रत पूर्ण एवं व्रत पारण करना उत्तम आयु आरोग्यता, सुख सौभाग्य, सुख सौभाग्य, संतति संतान दायक, रिद्धि सिद्धि प्रदायक एवं सर्वत्र विजय दायक होगा।*

यह भी पढें   सरकार द्वारा कप्तानगंज घटना के पीडि़तों को राहत तथा क्षतिपूर्ति प्रदान करने का निर्णय

*दैनिक राशिफल*

*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*आज का दैनिक राशि फल

🐏मेष
मेष राशि के जातकों का आज काम करने का मन नहीं करेगा, परंतु पारिवारिक दबाव में आकर बेमन से कार्य को पूरा करेंगे। मन में बहुत अधिक नकारात्मक विचार चलते रहेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में परिवर्तन करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। खर्च को नियंत्रण में रखने के प्रयास सार्थक रहेंगे।

🐂वृष
वृष राशि के जातकों की किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आज मुलाकात होने की संभावना है। उनसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श संभव है। मां समान व्यक्ति प्रेरणा स्रोत बनेगा और आपको करियर में भी लाभ करवा सकता है। घर और व्यवसाय में संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे। रुका हुआ पेमेंट मिलने से मन में खुशी रहेगी।

👫मिथुन
मिथुन राशि के जातक भविष्य की योजना बनाने में व्यस्त रहेंगे। बीमा क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को विशेष लाभ होगा। फाइनेंशियल रिसर्च से नए इन्वेस्टमेंट के तरीके आपके सामने नजर आएंगे और आपको लाभ होगा। नकारात्मक विचारों से बचने का प्रयास करें। धन के मामले में खर्च की अधिकता रहेगी।

🦀कर्क
कर्क राशि के जातक कामकाज के दबाव में रहेंगे। एक के बाद एक काम सामने आते जाएंगे और आपको फुर्सत नहीं मिलने वाली है। थकान के बावजूद भी आप जिम्मेदारियों को सही ढंग से पूरा करने का प्रयास करेंगे। आत्मकेंद्रित होने की प्रवृत्ति रिश्तों को खराब कर सकती है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से लचीलापन रखना फायदेमंद रहेगा। कमाई के नियमित साधन और आय के स्रोत बने रहेंगे।

यह भी पढें   संघीय संसद के राष्ट्रीय सभा की बैठक आज

🐅सिंह
सिंह राशि जातक बहुत समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आज अतिरिक्त समय निकालकर उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे। किसी भी तरह बुरी आदत में पड़ने से बचें। यह आपकी मानहानि भी करा सकता है। किसी से व्यर्थ उलझने से कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं, इसलिए शांत रहें। आर्थिक लिहाज दिन सामान्य रहेगा और लाभ देगा।

🧕कन्या
कन्या राशि के जातकों के कामकाज धीमी गति से आगे बढ़ेंगे। कामकाज मर्जी के मुताबिक ना होने से निराशा हो सकती है। कर्मचारियों पर ध्यान बनाए रखें। उनके द्वारा गलती की संभावना है जो आगे आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। निवेश संबंधी योजनाओं में धन लगाते समय उचित जानकारी एकत्रित करने का प्रयास करें और उसके बाद ही कहीं पैसा फंसाएं।

⚖️तुला
तुला राशि के जातकों को कामकाज की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत रहेगी। लापरवाही से काम करने का खामियाजा आपको बॉस की डांट के रूप में भुगतना पड़ सकता है। आलस्य से बचें। नकारात्मकता को दूर करने के लिए मोटिवेशनल व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। धन संबंधित मामलों में आज का दिन अच्छा रहेगा।

🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक अपनी योजनाओं को अच्छी तरह क्रियान्वित करने में कामयाब रहेंगे। जिससे आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा की संभावना बन रही है और उस यात्रा में आपको लाभ होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मेल मुलाकात कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाली होगी। वित्तीय मामलों में दिन अच्छा रहेगा। निवेश लाभदायक बनेगा।

🏹धनु
धनु राशि के जातकों को अनुभवी लोगों से उचित सलाह मशवरा करना फायदेमंद रहेगा, वे आपको आर्थिक मामलों में सफलता देंगे। क्रोध और जल्दबाजी से आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में विशेष फोकस की जरूरत होगी, खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। सोचसमझकर धन खर्च करें। छोटे-छोटे खर्चे भी मिलकर एक बड़ा अमाउंट बना लेते हैं। बेहतर होगा कि आप बचत की ओर ध्‍यान दें।

यह भी पढें   दिनभर अधिकांश भूभाग में बारिश जारी रहने की संभावना,एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा

🐊मकर
मकर राशि के जातकों में गुस्सा वा चिड़चिड़ाहट के भाव रहेंगे, जो आपके लिए हानिकारक हो सकते हैं। अपनी योजनाओं पर कड़ाई से अमल करें, तभी समय पर कार्य पूरे कर पाएंगे। आपकी मेहनत के उचित परिणाम मिलने की संभावना है अपने कौशल को निखारने का प्रयास करें। धन संबंधित मामले में दिन अच्छा रहेगा।

🍯कुंभ
कुंभ राशि के जातक पठन-पाठन की तरफ अग्रसर रहेंगे। कामकाज में नए तरीके आने से उनके अनुसार ढलने में वक्त लगेगा। प्रकृति का सानिध्य मन को शांत रखने में मददगार साबित होगा। काम को पूरा करने का दबाव बना रहेगा। आर्थिक लिहाज से समय खर्चे वाला है, लेकिन इन खर्चों में आपको आनंद प्राप्‍त होगा।

🐟मीन
मीन राशि के जातकों के लिए अनुकूल समय है। सामाजिक रिश्ते मजबूत होंगे। योजनाओं के अनुरूप धीमी गति से परंतु क्वालिटी वर्क होने से मन प्रसन्न रहेगा। भावुकता में कोई भी वायदा करना बाद में मुश्किल में डाल सकता है। दूसरों पर निर्भर रहने की वजह स्वयं कार्य को पूरा करने का प्रयास करें। कमाई के लिए दिन अच्छा है, लाभ होगा।

आपका दिन मंगलमय हो
*आराकाशा आलेख:*
*“आज सूर्य षष्ठी माता के छठ पूजा के चतुर्थ एवं अंतिम दिन के पूजन एवं प्रातः अर्घ्य से आज मेरे सभी अपनों के मनोकामना पूर्ण होने के लिए छठी माता और भगवान भास्कर से मेरी विशेष प्रार्थना,…*
*आज के छठ पूजन के उत्तर पूजन एवं प्रातः अर्घ्य से मेरे सभी अपनों के संपन्न जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
*श्री माता छठी एवं भगवान भास्कर के निरंतर शुभद आशीष के लिये मेरी विनम्र प्रार्थना….*

*!!शास्त्र संग्रह!!*
*आपका साथ, आपका विकाश, एवं आपके कुशलता के कामना में , सदैव तत्पर आपका…*

*हरि ॐ गुरुदेव..!*

ज्योतिषाचार्य*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*कार्यालय*
*!!शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम!!*
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*वाट्सअप से हर समय आपके सेवा में आपके साथ:-*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com