Fri. May 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिन्दू स्वयंसेवक संघ , नेपाल नवलपरासी (पश्चिम) के आयोजन में सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न

 

देशबंधु यादव, नवलपरासी। हिन्दू स्वयंसेवक संघ , नेपाल नवलपरासी (पश्चिम) के आयोजन में सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ । मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दू स्वयंसेवक संघ , नेपाल के केन्द्रीय सदस्य हेम शर्मा आचार्य ने कहा कि विगत ३५ वर्षों से अनवरत स्वधर्म संस्कृति संरक्षण जागरण अभियान कार्य कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों द्वारा अर्जित सनातन धर्म संस्कृति का पालन एवं संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है।
विशेष अतिथि गजेन्द्र मोक्ष त्रिवेणी के संरक्षक कृष्ण प्रपन्नाचार्य संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दू सनातन धर्म संस्कृति हमारे धरोहर है इसे दिनचर्या में शामिल और संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है।
आदर्श माध्यमिक विद्यालय परासी में जिले के ६० यूवा विद्यार्थी सहभागी रहे। सहभागी विद्यार्थियों को दिनचर्या प्रातः ५ बजे से रात्रि १० बजे तक दैनिक प्रातः खेल ,योग व्याम, अनुशासन , सुरक्षा के साथ ही वेद , गीता और रामायण के लिए प्रेरित किया गया।
प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में जिले के विशिष्ट महानुभावों , प्राध्यापक , उद्योग वाणिज्य संघ नवलपरासी (पश्चिम) के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रहरी , उपाध्यक्ष नागेन्द्र अग्रहरी , नेपाल पुलिस के डिएसपी वीरदत्त पंत , जिला समन्वय समिति के प्रमुख भगौती यादव , अभिभावक महासंघ रामग्राम के अध्यक्ष लक्ष्मण यादव लगायत सहभागिता रहा।
समापन समारोह के क्रम में प्रशिक्षार्थियों , हिन्दू स्वयंसेवक संघ, नेपाल के पदाधिकारियों तथा स्वयंसेवकों ने शोभा यात्रा एवं योग व्याम का प्रदर्शन किए जाने की जानकारी हिन्दू स्वयंसेवक संघ, नेपाल लुम्बिनी संभाग के प्रचारक पंकज जी ने बताया।
इस मौके पर हिन्दू स्वयंसेवक संघ , नेपाल नवलपरासी के जिला संघचालक लेखनाथ उपाध्याय , सह संघचालक देवेश कुमार मिश्र , जिला शारिरिक प्रमुख इन्द्रकमल यादव , जिला व्यवस्था प्रमुख शैलेन्द्र गुप्ता , जिला कार्यवाह देवेन्द्र गुप्ता , पूर्व जिला संघचालक द्वय सत्यदेव पाण्डे , झिनकू सिंह , रामग्राम नगरपालिका के नगर संघचालक विद्यासागर शर्मा , नगर व्यवस्था प्रमुख लोकेश पाठक , बर्दघाट नगरपालिका भीम पंगेनी , लुम्बिनी संभाग सह बौद्धिक प्रमुख विरेन्द्र सिंह कुंवर , श्रमिक महासंघ लुम्बिनी प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रहरी , भैरहवा विभाग संघचालक श्रवण कुमार कुशवाहा , विभाग प्रचार प्रमुख देशबन्धु यादव और विभाग कार्यवाह राघवेन्द्र द्विवेदी के साथ ही स्वयंसेवकों का गरिमामय उपस्थिति रहा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *