Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पश्चिमी हवा का प्रभाव आज से शुरू

 

काठमांडू, कार्त्तिक १८ –पश्चिमी हवा के प्रभाव के कारण आज से दो दिनो तक नेपाल के पश्चिमी हिस्सों में बारिश होगी । गण्डकी से पश्चिम के क्षेत्रों में पश्चिमी हवां के असर के कारण बारिश और बर्फबारी होगी ।
जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज दिन में कर्णाली, सुदूरपश्चिम और लुम्बिनी प्रदेश के साथ ही देश के पहाड़ी हिस्सों में साधारणतया बदली छाई रहेगी । बाकी हिस्सों में भी आंशिक बदली छाई रहेगी ।
गण्डकी, लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी हिस्सों के कुछ स्थानों में तथा बाकी प्रदेश के पहाड़ी हिस्सों के एक दो स्थानों में हल्की या मध्यम वारिश और बर्फबारी की संभावना है । लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के तराई हिस्सों के एक दो स्थानों में हल्की बारिश की संभावना है ।
नेपाल में हाल पश्चिमी हवा का प्रभाव है । विभाग ने कहा है कि गंडकी से पूर्व की ओर आने वाली पश्चिमी हवा का प्रभाव ज्यादा नहीं होगा । इसका प्रभाव काठमांडू में भी ज्यादा नहीं होगा । काठमांडू में छीटपुट बारिश हो सकती है लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com