७–दलीय गठबंधन के सांसदों ने किया सड़क पर विरोध प्रदर्शन
काठमांडू, कार्त्तिक ३० – मधेश प्रदेश में मुख्यमंंत्री नियुक्ति विवाद बढ़ता ही जा रहा है । मुख्यमंत्री नियुक्ति के विरोध को लेकर सात दलीय गठबंधन के सांसद आज (रविवार) भी धरना दे रहे हैं । नेपाली काँग्रेस सहित सात दलों के सांसद मधेश प्रदेश सभा भवन के सामने रास्ता बंद कर धरना दे रहे हैं ।
सभामुख रामचन्द्र मण्डल पर कारवाई की जाए इस मांग को लेकर सात दलीय सांसदों ने कल (शनिवार) प्रदेश सभा परिसर के मैदान में प्रदेश सभा की बैठक की थी ।
गत २४ कात्तिक में तत्कालीन प्रदेश प्रमुख सुमित्रा सुवेदी भण्डारी ने सबसे बड़े दल की हैसियत से नेकपा एमाले संसदीय दल के नेता सरोज कुमार यादव को मुख्यमंत्री नियुक्त कर होटल में शपथ दिलाई । जिसके बाद सात दल निरंतर विरोध में हैं ।


