Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनपीएल – आज दो खेल, जनकपुर बोल्ट्स और विराटनगर, सुदूरपश्चिम रोयल्स और कर्णाली याक्स,

 

काठमांडू, मंसिर ८ – नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल)में आज (सोमवार) का दिन बहुत ही रोचक होने जा रहा है । आज दो खेल खेले जाएंगे । प्रतियोगिता में एक मैच आज पश्चिम के दो टीम सुदूरपश्चिम रोयल्स और कर्णाली याक्स बीच तो दूसरी ओर पूर्व के दो टीम जनकपुर बोल्ट्स और विराटनगर किंग्स के बीच मुकाबला होगा । दिन का पहला खेल ‘इस्टर्न डर्बी’ अर्थात् जनकपुर और विराटनगर बीच होने जा रहा है । कीर्तिपुर स्थित त्रिवि क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा यह खेल आज सुबह ११ः४५ बजे से शुरु होगा । प्रतियोगिता में आज गत वर्ष के विजेता जनकपुर अपनी पहली जीत की तलाश में रहेंगे । जनकुपर इससे पहले उद्घाटन खेल में काठमांडू गोर्खाज से पाँच विकेट से हार गया था ।
इधर, विराटनगर का लक्ष्य होगा कि वो लगातार तीसरा मैच जीतें । विराटनगर ने अपने पहले खेल में पोखरा एवेंजर्स विरुद्ध ५३ रन से और काठमाण्डू गोर्खाज को पाँच विकेट से हराया था ।
‘वेस्टर्न डर्बी’में अपराह्न गत वर्ष के उपविजेता सुदूरपश्चिम और कर्णाली याक्स बीच मुकाबला है । प्रतियोगिता में अपराजित सुदूरपश्चिम ने दो खेल में काठमांडू और पोखरा को क्रमशः २९ और १८ रन से पराजित किया था । यह खेल कीर्तिपुर में ही अपराह्न ४ बजे से शुरु होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com