Fri. Dec 5th, 2025
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनपीएल – आज लुक्बिनी लायन्स और काठमांडू गोर्खाज बीच मुकाबला

काठमांडू, मंसिर ९ – नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल)में आज के खेल में लुम्बिनी लायन्स और काठमांडू गोर्खाज बीच मुकाबला होने जा रहा है । आज की प्रतिस्पर्धा में दोनों ही टीम अपने दूसरे जीत की तलाश में होंगे । काठमांडू और लुम्बिनी दोनों ही दो अंक के साथ क्रमशः पाँचवे और छठे स्थान में है ।
प्रतियोगिता में लुम्बिनी का यह तीसरा खेल है । लुम्बिनी ने इससे पहले खेल में चितवन राइनोज के विरुद्ध ६ विकेट से जीत हासिल की थी । दूसरे खेल में कर्णाली याक्स विरुद्ध नौ विकेट से हार का मुँह देखना पडा था । इधर काठमांडू का प्रतियोगिता में यह चौथा खेल है । काठमांडू ने अपने पहले खेल में गत वर्ष के विजेता जनकपुर बोल्ट्स को पाँच विकेट से हराया था । लेकिन अपने दूसरे और तीसरे खेल में सुदूरपश्चिम रोयल्स और विराटनगर किंग्स विरुद्ध क्रमशः २९ और पाँच विकेट से पराजित हुआ ।
कीर्तिपुर स्थित त्रिवि क्रिकेट मैदान में होने जा रहा आज का खेल अपराह्न ४ बजे से खेला जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed