Fri. Dec 5th, 2025
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जेन जी एमाले युवा संघ बीच झडप

काठमांडू, मंसिर १० – कैलाली स्थित धनगढी में जेन जी और नेकपा एमाले निकट युवा संघ के नेता–कार्यकर्ताओं के बीच झडप हो गई है । बुधवार एमाले नेता महेश बस्नेत के विरोध में जेन जी युवाओं ने जेन जी चोक में प्ले कार्ड सहित कालापट्टी बाँधकर विरोध किया । इसके बाद युवासंघ के कार्यकर्ता और जेन जी बीच झडप हो गई । ये जानकारी जिला पुलिस कार्यालय कैलाली ने दी है ।
नेता बस्नेत को युवासंघ के युवाओं ने धनगढी विमानस्थल से मोटरसाईकिल में स्कॉटिङ करके ले जा रहे थे । इसी क्रम में जेन जी चोक में नारेवाजी कर रहे जेन जी और युवासंघ की झडप हो गई । इस झडप में जेन जी समूह की सरीता जोशी घायल हो गई हैं । उनके हाथ में चोट लगी है और स्थिति सामान्य है । धनगढी में एमाले निकट युवा संघ के सुदूरपश्चिम प्रदेश स्तरीय सभा को संबोधन करने के लिए नेता महेश बस्नेत धनगढी थे ।

यह भी पढें   मदरसा विल के खिलाफ जनकपुरधाम सहित पूरे मधेश प्रदेश में विरोध प्रदर्शन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed