जानकी मंदिर आयोजित किया गया चौठारी रस्म

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकरब।जानकी मंदिर जगत जननी जानकी का चौठारी रस्म आयोजित किया गया। गुरूवार को राम मंदिर से महंत राम गिरि की अगुवाई में भार जानकी मंदिर लाया गया। जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव तथा उतराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव ने राम मंदिर के महंत राम गिरि तथा भार में सम्मिलित साधु -संतो को स्वागत किया। शुक्रवार को चौठारी रस्म आयोजित किया गया। मिथिला में शादी के बाद चौठारी आयोजित किया जाता है।


