Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सूचना तथा संचारमंत्री खरेल मिल रहे हैं तीनों दलों के नेताओ से

 

काठमांडू, पुस ११ – सरकार के प्रवक्ता तथा सूचना तथा संचारमंत्री जगदीश खरेल आज (शुक्रवार) एक ही दिन में तीन प्रमुख दलों के अध्यक्ष एवं सभापति के साथ अलग अलग मिलने वाले हैं । उनके सचिवालय के अनुसार मंत्री खरेल सबसे पहले नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा से मिलने के लिए उनके ही निवास महाराजगंज जाएंगे । इसके बाद वो नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली से मिलने के लिए उनके ही निजी निवास गुण्डु जाएंगे ।
और अन्त में संचार मंत्री खरेल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के संयोजक प्रचण्ड से मिलने उनके ही निजी निवास खुमलटार जाएंगे । ये जानकारी मंत्री खरेल के सचिवालय ने दी है । सरकार इन दिनों  आगामी फागुन २१ गते को होने जा रही प्रतिनिधिसभा सदस्य चुनाव के लिए वातावरण तैयार करने के लिए सभी दलों, सभी पक्षों के साथ समन्वय और संवाद कर रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *