Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. मित्र परियार ने नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी में किया प्रवेश

 

काठमांडू, पुस ११ – हर्क सम्पाङ नेतृत्व की श्रम संस्कृति पार्टी के उपाध्यक्ष डा. मित्र परियार ने नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी में प्रवेश कर लिया है । उनका आज सुबह ही नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के संयोजक प्रचण्ड ने हात्तीवन स्थित निवास में अपनी पार्टी में स्वागत किया । कुछ दिन पहले हर्क सम्पाङ ने उपाध्यक्ष परियार के खिलाफ कारवाई की थी । कारण दिखाते हुए कहा गया था कि पुस ५ गते बुटवल में आयोजित कार्यक्रम में आयोजक के प्रति अनुचित व्यवहार के लिए उपाध्यक्ष परियार के खिलाफ कार्रवाई की गई है । परियार को पार्टी प्रवेश कराते हुए प्रचण्ड ने कहा कि उनके जैसे प्राज्ञिक व्यक्तित्वों को पार्टी में स्वागत करना खुशी की बात है । डा. परियार ने भी कहा कि जनयुद्ध और उसके बाद गणतंत्र स्थापना में प्रचण्ड द्वारा दिए गए योगदान से वो बहुत प्रभावित हैं ।

यह भी पढें   क्या हम सरकार से प्रश्न नहीं कर सकते हैं – रचना खतिवडा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *