Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव के लिए वातावरण तैयार करें – देउवा

 

काठमांडू, पुस ११ – नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि वो चुनाव के लिए वातावरण तैयार करें । आज सुबह अब से कुछ ही देर पहले उनके निवास में ही उनसे मिलने के लिए आए संचारमंत्री एवम् सरकार के प्रवक्ता जगदिश खरेल को देउवा ने यह सुझाव दी है । देउवा के सचिवालय के एक सदस्य ने देउवा द्वारा कही गई बात की जानकारी देते हुए कहा कि, देउवा से खरेल से कहा – सरकार ने अभी तक चुनाव के लिए एक विश्वसनीय वातावरण नहीं बनाया है, इसे जल्द से जल्द बनाएं ।
हालांकि संसद पुनस्र्थापना की मांग करते कुछ सांसदों ने सर्वोच्च में रीट दायर की है । लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस ने जानकारी दी थी कि उनका आधिकारिक निर्णय चुनाव कराने का ही है । खरेल कांग्रेस सभापति देउवा के बाद आज ही एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और नेपाली कम्युनिष्ट पार्टी के संयोजक प्रचण्ड से भी मिलेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *