Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक साथ जीयेंगे,एक साथ मरेंगे।ऐसा चरितार्थ किया जनकपुरधाम का एक बृद्ध दंपत्ति

 

जनकपुरधाम, मिश्रीलाल मधुकर । एक साथ जीयेंगे, एक साथ मरेंगे। ऐसा चरितार्थ किया जनकपुरधाम का एक बृद्ध दंपत्ति ।सभी दंपति को यही इच्छा रहता है।ऐसा ही जनकपुरधाम के एक वृद्ध दंपत्ति के साथ घटा है। जनकपुरधाम वार्ड 11 निवासी बर्षीय रामेश्वर साह की मृत्यु काठमांडू में 25दिसंबर को2बजे काठमांडू मेंहो गया। उसी रात8बजे उनकी पत्नी परमेश्वरी देवी साह की कमृत्यु हो गयी है। मृतक रामेश्वर साह प्रजातंत्र सेनानी तथानेपाली कांग्रेस के सक्रिय सदस्य थे। तथा सुगा निकास पंचायत के पूर्व मुखिया भी रह चुके थे। उनकी पत्नी भी नेपाली कांग्रेस के क्षेत्रीय प्रतिनिधि थी। दोनो शव को 27 को जनकपुरधाम लाया गया।
मृतक के बड़े पुत्र जय प्रकाश साहअमरीका में नौकरी कर रहा है,वही छोटे पुत्र अवध साह जापान में नौकरी कर रहा है। काठमांडू में रह रहे मंझले पुत्र उमा शंकर साहने मुखाग्नि दी है।पत्नी पत्नी के निधन पर पूर्व मंत्री तथा सांसद राम कृष्ण यादव, बिधायक राम सरोज यादव, नेपाली कांग्रेस के धनुषा जिला अध्यक्ष योगेन्द्र पंजियार, मेयर मनोज कुमार साह, उप मेयर किशोरी साह, पूर्व मेयर लाल किशोर साह, प्रेस स्वतंत्रता सेनानी राम भरत साह सहित कई नेपाली कांग्रेस के नेता सहित शहर के गणमान्य व्यक्तियो ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। नेपाली कांग्रेस द्वारा पार्टी का झंडा उनके पार्थिव शरीर को ढका गया। पूरे सम्मान के साथ जनकपुरधाम के स्वर्गद्वारी में अंतिम संस्कार किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *