15 युवाओं/युवतियों हेतु नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारम्भ
दिनांक- 15/01/26 को 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रक्सौल के समवाय मुख्यालय – इनरवा में वाहिनी के कार्यक्षेत्र में स्थित ग्राम-इनरवा, खमिया एवं भलुहिया के 15 युवाओं/युवतियों हेतु नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारम्भ श्री संजय पाण्डेय, कमांडेंट, 47वीं वाहिनी एस.एस.बी., रक्सौल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ; साथ ही उन्होंने उपस्थित युवा/युवतियों व उनके अभिभावकगण को आधुनिक शिक्षा में डिजिटल साक्षरता/कंप्यूटर शिक्षा के महत्व के बारे में तथा राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की सक्रीय भागीदारी, देश प्रेम की भावना और राष्ट्रीय एकता के विषय में विस्तृत चर्चा की व युवाओं/युवतियों को अच्छे से पढाई कर जीवन सुधारने एवं आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया |
इस अवसर पर श्री दीपक कृष्ण, उप कमांडेंट, 47वीं वाहिनी, एस.एस.बी. ,श्री अविनाश पटेल, सहायक कमांडेंट, निरक्षक बजरंग सिंह, श्री रामदेव भगत, मुखिया, ग्राम-पंचायत इनरवा, श्री आनन्द मिश्रा, उप मुखिया, ग्राम-पंचायत इनरवा, ग्राम पंचायत इनरवा के अलग-अलग वार्ड के वार्ड सदस्य, श्री विवेक पाण्डेय, रामा फाउंडेशन, रक्सौल, श्री राजेश त्रिपाठी ,संचालक-सनराईज अकादमी इनरवा, अन्य स्थानीय नागरिक, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के मीडियाकर्मी एवं 47वीं वाहिनी एस.एस.बी. के बल कार्मिक उपस्थित रहे l


