Fri. Mar 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा एमाले टूटने से बच गई है – ओली

काठमांडू, माघ १ – नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कहा है कि नेकपा एमाले टूटने से बच गई है । गुरुवार (माघ १) काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधन करते हुए ओली ने यह बात कही ।
ओली का कहना कि जिस तरह की अवस्था अभी कांग्रेस की है ठीक कुछ ऐसी ही अवस्था एमाले की भी थी । जैसे अभी नेपाली कांग्रेस को तो तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हैं वैसे ही एमाले को भी तोड़ने की कोशिश की गई लेकिन वे सफल नहीं हुए । उन्होंने दाबा किया कि पार्टी के महाधिवेशन से नेतृत्व का चुनाव कर अभी एमाले एकजुट है । अध्यक्ष ओली ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री होते हुए वो कभी सो नहीं पाते थे और सरकार के काम में ही व्यस्त रहते थे ।

यह भी पढें   मोरङ ६ में रास्वपा की रुविना आगे

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *