Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू के मेयर के रुप में मधेश के लिए मैं कोई काम नहीं कर पाया –बालेन

 

काठमांडू, माघ ५ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) आज से अपना चुनावी प्रचार अभियान शुरु कर दिया है । जनकपुर के तिरहुतिया गाछी में बालेन ने अपने मैथिली भाषण से सभी प्रशंसको का मन जीत लिया है । उन्होंने अपने भाषण में इस बात पर जोर दिया कि अब अधिकार मांगने के लिए काठमांडू नहीं जाए । आप पशुपति का दर्शन करने के लिए काठमांडू आए । जनकपुर मधेश की राजधानी है । सब काम यहाँ से क्यों नहीं होगा ? जो आप काठमांडू जाते हैं । अब घूमने जाएं काठमांडू अधिकार मांगने के लिए ।
उन्होंने यह भी कहा कि काठमांडू के मेयर के रुप में वो मधेश के लिए काम नहीं कर पाए अब मौका मिला है अब वो काम करेंगे । अपने चार साल के कार्यकाल में उन्हें कभी फूरसत  नहीं मिली, वो मधेश के लिए कुछ नहीं कर पाए । अपने भाषण के अंत में उन्होंने जय जानकी, जय मिथिला, जय देश, जय नेपाल कहा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *