Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमिताभ के कारण दीपिका ने छोड़ी फिल्म!

 

दीपिका पादुकोण को अमिताभ बच्चन बेहद पसंद करते हैं। एक बार तो उन्होंने कहा था कि यदि वे जवान होते तो दीपिका के हीरो बनना पसंद करते। दीपिका भी यह बात अच्छे से जानती हैं।amitabh-dipika
हाल ही में दीपिका ने ‘पीकू’ की सफलता का जश्न मनाने के लिए एक पार्टी रखी। जल्दबाजी में पीकू के को-स्टार अमिताभ बच्चन को बुलाना ही भूल गई। अमिताभ को बुरा तो लगा होगा, लेकिन उन्होंने कहा कि शायद वे उस पार्टी में फिट नहीं होते हो इसलिए उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया। दीपिका ने इसे अपनी कभी न भूलने वाली भूल माना।

उधर कुछ लोगों ने इसे दीपिका और अमिताभ के बीच संबंधों में दरार माना। इस अफवाह को और बल तब मिल गया जब दीपिका ने हाल ही में विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म छोड़ दी। दीपिका ने इस फिल्म के लिए हां कह दी थी। बाद में इस फिल्म से अमिताभ बच्चन को भी जोड़ा गया और दीपिका ने फिल्म से तौबा कर ली। कहा जाने लगा कि अमिताभ से दीपिका ने दूरी बना ली है और उनके साथ‍ फिल्म नहीं करना चाहती हैं।

दीपिका कैम्प के लोगों ने इसका खंडन किया है। उनका कहना है कि अमिताभ का दीपिका बहुत सम्मान करती हैं और पार्टी में न बुला पाने का अफसोस उन्हें बहुत ज्यादा है। रहा साथ में फिल्म न करने का तो डेट्स इश्यू के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ी है ना कि बिग बी के कारण।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *