Mon. May 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय सभा चुनाव – मधेश में गठबंधन के उम्मीदवार निर्वाचित

 

काठमांडू, माघ ११ – राष्ट्रीयसभा चुनाव में मधेश प्रदेश में गठबंधन के उम्मीदवार निर्वाचित हुए हैं । रविवार (माघ ११) चार सीट के लिए मधेश प्रदेश में हुए चुनाव में नेपाली कांग्रेस, नेकपा एमाले और जसपा नेपाल के गठबंधन के उम्मीदवार विजयी हुए हैं ।
महिला की ओर से एमाले की उम्मीदवार रेखा झा ने सात हजार २२२ मत प्राप्त किया है । उनके प्रतिद्वन्द्वी नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा)के उम्मीदवार शमीकुमारी अग्रवाल ने एक हजार ९४४ मत प्राप्त किया है । अल्पसंख्यक की ओर से कांग्रेस के रंजित कर्ण विजयी हुए हैं । उन्हें आठ हजार ९३ मत मिला है वहीं उनके प्रतिद्वन्द्वी नेकपा के रामनन्दन प्रसाद को एक हजार ३६१ मत मिला है ।
इसी तरह जसपा नेपाल के नेता महन्थ ठाकुर को सात हजार ७२५ मत मिला है । उनके प्रतिद्वन्द्वी नेकपा के लक्ष्मण पौडेल को एक हजार ८०५ मत मिला । दलित की ओर से कांग्रेस के धर्मेन्द्र पासवान विजयी हुए हैं । पासवान को सात हजार ९०४ मत मिला है । उनके प्रतिद्वन्द्वी नेकपा के शम्भु पासवान हजारी को एक हजार ३७६ मत मिला है ।

यह भी पढें   पहलगाम हमले से अंतरराष्ट्रीय कूटनीति तक: पाकिस्तान पर बढ़ता अविश्वास और आतंकवाद की वास्तविकता : अनिल तिवारी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *