घने कोहरे और धुंध के कारण उडानें ठप्प
काठमांडू, माघ १५ – आज सुबह से ही घने कोहरे और धुंध के कारण काठमांडू के साथ ही देश के विभिन्न विमानस्थलों पर उडानें ठप्प हैं ।
बुद्ध एयर ने जानकारी दी है कि काठमांडू, विराटनगर, राजविराज, नेपालगंज, धनगढ़ी, सुर्खेत और तुम्लिङटार विमानस्थलों में उडानें शुुरु नहीं हो पाई है ।
विमानस्थल स्रोत ने जानकारी दी है कि जैसे ही मौसम में सुधार आएगी उडानें फिर से शुरु हो जाएगी ।


