Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राम कृपाल सहित कई नेताओं ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की ली सदस्यता

 


जनकपुरधाम से मिश्री लाल मधुकर । राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी के केन्द्रीय सदस्य राम कृपाल साह सहित विभिन्न पार्टियों के नेता ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की सदस्यता ज लेश्वर में ली। जसपा के जलेश्वर नगर संचालक संतोष साह, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के जिला इंचार्ज, महासमिति सदस्य विजय चौधरी, नेपाली कांग्रेस के महासमिति सदस्य श्री चन महासेठ, राम छविला सहित कई लोग शामिल हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के धनुषा निर्वाचन क्षेत्र 3 के उम्मीदवार तथा पार्टी के प्रवक्ता ने सबो को पार्टी की सदस्यता दिलायी। इस अवसर पर मनीष झा ने कहा कि इन नेताओं को राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगा। इस दौरान राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के बरिष्ठ नेता अंबू प्रसाद साह सहित कई नेता मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *