Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हमारी सरकार बनी तो भ्रष्टाचारियों के महलों पर चलेगा बुलडोजर : रास्वपा सभापति लामिछाने

 
रवी लामिछाने, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १९ फरवरी । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति रवि लामिछाने ने कहा है कि यदि उनकी पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनी, तो बुलडोजर गरीबों की बस्तियों पर नहीं, बल्कि भ्रष्टाचारियों के महलों पर चलाया जाएगा । चुनावी घोषणा–पत्र सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए लामिछाने ने कहा कि रास्वपा के नाम पर यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि पार्टी गरीबों की बस्तियों में बुलडोजर चलाएगी । उन्होंने जनता से ऐसे भ्रामक प्रचार के पीछे न लगने की अपील की ।
सभा को संबोधित करते हुए सभापति लामिछाने ने कहा, “कुछ लोग जनता को डराने की कोशिश कर रहे हैं कि बस्तियों में बुलडोजर चलेगा । गरीबों की बस्तियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है । यदि बुलडोजर चलेगा, तो वह भ्रष्टाचारियों के महलों पर चलेगा । गरीबों के लिए हम उचित व्यवस्थापन करेंगे ।”
सभापति लामिछाने ने रास्वपा के सभी उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए कहा, “अभी आप घंटी का बटन दबाइए । अगर पांच साल बाद हम कुछ कर नहीं पाए, तो राजनीतिक रूप से उसी घंटी से हमें जवाबदेह बना दीजिए ।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *