Fri. Mar 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मध्यपूर्व के देशों पर दागी जा रही मिसाइलों के कारण नींद नहीं आ रही है – ओली

काठमांडू, फागुन १७ – पूर्व प्रधानमंत्री एवम् नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कहा कि उन्हें मध्यपूर्व के देशों पर दागी जा रही मिसाइलों के कारण नींद नहीं आ रही है । एमाले अध्यक्ष ओली ने फेसबुक पर लिखा है कि – ‘मध्यपूर्वी देशों पर दागी जा रही मिसाइलों के धुएं के दृश्य को देखकर आज मुझे नींद नहीं आई । उन देशों में लाखों नेपाली संकट और कोलाहल में हैं । उनके परिवार वाले यहाँ पलपल छटपटा रहे हैं । उन्होंने लिखा है कि आज आप सभी के पलपल छट्पटी को देखते हुए मुझे नींद नहीं आ रही है मैं बेचैन हूँ । ऐसे समय में हमें सजगता से काम लेना होगा । हमें धैर्य धारण करनी होगी ।
उन्होंने यह भी लिखा कि सौभाग्यवश नेपाल को मिसाइलों के धुएं का सामना नहीं करना पड़ा । उन्होंने यूएई, इजरायल, इरान के साथ ही अन्य मध्यपूर्वी देशों में रह रहे नेपाली नागरिकों को सुरक्षित और सजग रहने का आह्वान किया है । साथ ही वहाँ के नेपाली दूतावास और नेपाल सरकार को नेपाली  नागरिकों की सुरक्षा में अविलम्ब कदम उठाने का भी अनुरोध किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *