Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिमाचल मंडी जनकल्याण सभा ऊना में राष्ट्रीय एकात्मता पुरस्कार से सम्मानित

 

ऊना (हि.प्र.), रविवार, 1 मार्च 2026 [ एस. एस. डोगरा ] हिमाचल मंडी जनकल्याण सभा (पंजीकृत), दिल्ली को नेत्र चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं निःस्वार्थ सेवाओं के लिए डॉ. डी.आर. गर्ग स्मारक हिमोत्त्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मता (श्रेष्ठ नेत्र आयुर्विज्ञान) पुरस्कार 2025–26 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हिमोत्त्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जन-कल्याण परिषद के 52वें वार्षिक समारोह में प्रदान किया गया।

समारोह लाला जगत नारायण हिमोत्त्कर्ष राजकीय महाविद्यालय कोटला खुर्द के सभागार में आयोजित हुआ, जहां हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सभा के अध्यक्ष के.आर. वर्मा, उपाध्यक्ष किशोरी लाल शर्मा,एसके भंडारी सलाहकार, प्रीतम सिंह महासचिव, प्रदीप ठाकुर सचिव, गोपाल बिष्ट कोषाध्यक्ष को संयुक्त रूप सेअपने करकमलों से सम्मानित किया। इस अवसर पर परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर सहित पदाधिकारीगण व अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

यह भी पढें   माहेश्वरी सभा जोगबनी के पूर्व अध्यक्ष प्रतिष्ठित व्यावसायी भीकमचंद तापड़िया जी की धर्म पत्नी गीता देवी का निधन

1961 में स्थापित सभा ने 65 वर्षों में मंडी जिले में 48 निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित कर 48,200 से अधिक मरीजों की जांच, 4,330 निःशुल्क ऑपरेशन तथा 10,000 से अधिक चश्मों का वितरण किया है। इन सेवाओं पर एक करोड़ रुपये से अधिक व्यय किया गया।

नेत्र-सेवा के अतिरिक्त सभा ने आपदा राहत, रक्तदान, शिक्षा सहयोग और कोविड-19 काल में राहत कार्यों के माध्यम से भी समाज में उल्लेखनीय योगदान दिया है। परिषद पदाधिकारियों ने संस्था की सेवाओं को सामाजिक समर्पण और मानवीय मूल्यों का प्रेरक उदाहरण बताया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com