Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अली खामेनेई की मौत के बाद अलीरेजा अराफी ईरान की लीडरशिप काउंसिल में नियुक्त

 

अमेरिका-इजराइल हमलों में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अलीरेजा अराफी को ईरान की लीडरशिप काउंसिल में नियुक्त किया गया है।

ISNA न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सीनियर ईरानी नेता अलीरेजा अराफी को रविवार को ईरान की लीडरशिप काउंसिल का ज्यूरिस्ट मेंबर बनाया गया है।

ईरान का नया सुप्रीम लीडर
अलीरेजा अराफी को लीडरशिप काउंसिल का ज्यूरिस्ट मेंबर बनाने का मतलब है कि अराफी तब तक सुप्रीम लीडर की भूमिका निभाएंगे, जब तक असेंबली नए लीडर का चुनाव नहीं कर लेती।

यह भी पढें   सिरहा में बोलबम श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर पलटने से १५ लोग घायल, एक की अवस्था गंभीर

अमेरिका और इजरायल ने साथ मिलकर ईरान पर हमला किया है। ईरान में कई जगह मिसाइलों से हमले किए गए। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक का एलान किया गया है।

कौन है अलीरेजा अराफी?
अलीरेजा अराफी एक मौलवी और गार्डियन काउंसिल के मेंबर हैं। प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन और चीफ जस्टिस गुलाम हुसैन मोहसेनी एजेई के साथ काउंसिल में शामिल हो गए हैं, जो तब तक सुप्रीम लीडर के काम संभालती है, जब तक कि एक्सपर्ट्स की असेंबली उनका उत्तराधिकारी नहीं चुन लेती।

यह भी पढें   विराटनगर के आदर्श निर्माण मंदिर ने मनाया समारोह पूर्वक स्वर्ण जयंती

ईरान के प्रेसिडेंट पेजेशकियन ने खामेनेई की हत्या को US और इजराइल की तरफ से मुसलमानों के खिलाफ जंग का ऐलान बताया है।

ईरान ने दिया अमेरिका-इजरायल क हमले का जवाब
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर हमले किए। ईरान ने सात देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी। ईरान ने इजरायल पर एक के बाद एक कई हमले किए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com