रास्वपा उम्मीदवार किशोरी साह की उम्मीदवारी खारिज
काठमांडू, फागुन ३ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के उम्मीदवार किशोरी साह की उम्मीदवारी को खारिज कर दिया गया है । वे धनुषा क्षेत्र नंबर–१ से प्रतिनिधिसभा सदस्य के उम्मीदवार थे । निर्वाचन आयोग के कार्यवहाक प्रमुख आयुक्त रामप्रसाद भण्डारी ने धनुषा क्षेत्र नंबर १ के उम्मीदवार साह की उम्मीदवारी खारिज करने के निर्णय लिए जाने की पुष्टि की है ।




