रवीन्द्र मिश्र की तीसरी हार
काठमांडू, फागुन २२ – काठमांडू क्षेत्र नंबर १ में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) की रञ्जु दर्शना ने जीत हासिल की । इसी क्षेत्र से राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) के रवीन्द्र मिश्र पराजित हो गए हैं ।
२१ वर्ष की उम्र में ही काठमांडू महानगरपालिका के मेयर में चुनाव लड़ने वाली रञ्जु दर्शना ९ वर्ष के बाद प्रतिनिधिसभा सदस्य में जीत हासिल की है । उनकी जीत हुई है तो वहीं मिश्र की यह तीसरी हार है । अपने हार को स्वीकार करते हुए उन्होंने रञ्जु दर्शना को शुभकामनाएं देते हुए उनसे भ्रष्टाचार के खिलाफ दृढ़ रहने का आग्रह किया।

