काठमांडू आज भी विश्व के अस्वस्थ शहर में
काठमांडू, फागुन २८ – काठमांडू में हवाओं की गुणस्तर में अभी भी कुछ सुधार नहीं हुआ है । पिछले कुछ दिनो. से काठमांडू की अवस्था खराब स्थिति में पहुँच गई है । उसमें सुधार नहीं हुआ है । काठमांडू का वायु प्रदूषण आज भी बहुत ही अस्वस्थ है । वैसे बुधवार को कहा गया था कि आज से वायु प्रदुषण में सुधार होगा लेकिन स्विट्जरलैंड की आईक्यू एयर के अनुसार आज सुबह ६ः१७ बजे तक काठमांडू की वायु गुणस्तर इन्डेक्स (एक्यूआई) १८५ है । जबकि १५० से ऊपर का कोई भी स्तर अस्वस्थ माना जाता है ।
काठमांडू आज पूरे विश्व के ही अस्वस्थ शहर में है और इसका छठा है । पहले स्थान में उज्वेकिस्तान, दूसरे स्थान में वियतनाम, तीसरे स्थान में पाकिस्तान का लाहोर, चौथे स्थान में भारत की दिल्ली और पाँचवे स्थान में भारत का ही कोलकाता है ।
इससे पहले अग्र स्थान में बंगलादेश का ढाँका था जो अब १० वें स्थान में है । प्रदूषण बढ़ने के बाद ही हितकरों ने सचेत रहने का सभी से आग्रह किया है । यह भी आग्रह किया है कि घर से बाहर निकलते हैं तो मास्क का प्रयोग करें ।

