Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले ने दिया समानुपातिक सांसदों की सूची को अंतिम रुप

 

काठमांडू, चैत १ – नेकपा (एमाले)ने प्रतिनिधि सभा के लिए समानुपातिक सांसदों की सूची को अंतिम रुप दे दिया है । शनिवार (फागुन ३०) भक्तपुर के गुन्डु स्थित पार्टी अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के निवास में हुई सचिवालय की बैठक से समानुपातिक सांसदों के नामों की सूची को अंतिम रुप देने के बारे में एमाले सचिव महेश बस्नेत ने जानकारी दी ।
उन्होंने कहा कि“पार्टी द्वारा समावेशी सिद्धान्त अनुसार विभिन्न समूहों से सांसदों का चयन किया गया है । सभी को हार्दिक बधाई है ।”
नामों की सूची इस तरह से हैं –
जनजाति (चार)
महिला
– भूमिका सुब्बा
– गंगादेवी श्रेष्ठ
पुरुष
– रामबहादुर थापामगर
– कुलभक्त शाक्य
खसआर्य (पाँच)
महिला
– पद्मा अर्याल
– टुकाभद्रा हमाल
– एशुदा कुमारी बराल (पिछड़ा क्षेत्र)
पुरुष
– गुरुप्रसाद बराल
– पुष्पराज कँडेल

यह भी पढें   शब्दों के घाव दिखाई नहीं देते, लेकिन दिल में उम्र भर रहते हैं : बिमल सरार्फ

थारू (एक)
कृपाराम राना (पुरुष)

दलित (दो)
महिला
– विष्णुमाया विक
– नीता घतानी

मधेसी (तीन)
महिला
– रिङ्ला यादव
– यशोधाकुमारी यादव
पुरुष
– चन्द्रेश्वर मण्डल

मुस्लिम
महिला
– साजिदा सिद्दिकी
चुने गए सभी नाम निर्वाचन आयोग में भेजा जाएगा । आयोग विवरणों का सत्यापन करेगा और यदि सही पाया गया तो सांसद का चुनाव करके प्रमाणपत्र जारी करेगा ।
इसी फागुन २१ गते को हुए निर्वाचन में एमाले ने समानुपातिक में १६ सीटें जीती हैं । प्रत्यक्ष में एमाले के नौ उम्मीदवार विजयी हुए थे । समानुपातिक को मिलाकर प्रतिनिधि सभा में एमाले के कुल २५ सांसद होंगे ।

यह भी पढें   वाणिज्य बैंकों की ब्याज दरों में फिर गिरावट, किसी बैंक ने नहीं बढ़ाई दर

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com