Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्टी की हार का प्रमुख कारण चुनावी अभियान में ही कमजोरी और आंतरिक मतभेद

 

काठमांडू, चैत्र ८ – नेपाली कांग्रेस ने कहा है कि प्रतिनिधिसभा सदस्य निर्वाचन में पार्टी की हार का एक प्रमुख कारण भीतरी अन्तर्घात थी । इसी कारण कांग्रेस को कम से कम २१ निर्वाचन क्षेत्रों में पराजय का सामना करना पड़ा ।
जारी केन्द्रीय समिति की बैठक में प्रस्तुत समीक्षा अनुसार जिन निर्वाचन क्षेत्रों में बहुत कम अंतर से हार हुई, उनमें आंतरिक विवाद और असहयोग को मुख्य कारण माना जा रहा है । पार्टी प्रवक्ता देवराज चालिसे के अनुसार जिन क्षेत्रों में ५ सौ से लेकर ३ हजार तक के अंतर में जो हार हुई है उसका मुख्य कारण भीतरी अन्तर्घात थी । इसी तरह, जिन निर्वाचन क्षेत्रों में हार का अंतर तीन हजार से पाँच हजार के वोटों का था, वहां चुनावी अभियान में ही कमजोरी और आंतरिक मतभेद दोनों को कारण के रूप में देखा गया ।

यह भी पढें   भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ आधिकारिक दौरे पर कल नेपाल पहुंचे: भारत-नेपाल रक्षा संबंधों में एक नया मील का पत्थर

इसके साथ कुछ क्षेत्रों में हुए हार को लेकर विश्लेषण किया गया कि अन्तर्घात के साथ ही कमजोर कैंपिएन भी एक प्रमुख कारण रही । समीक्षा में यह बात भी दिखाई गई कि कुछ क्षेत्रों में संगठनात्मक कमजोरी नहीं होकर मतदाताओं में घटते हुए विश्वास को भी देखा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com