देश को मिलने जा रहा है नया प्रधानमंत्री
काठमांडू, चैत्र १३ – देश को आज नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है । राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में आज दोपहर राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के वरिष्ठ नेता बालेन्द्र साह को प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ दिलवाएंगे । इस कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है । नेपाल के संविधान की धारा ७६ के उपधारा १ अनुसार इसबार एकल सरकार गठन होने जा रही है ।
राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार अपराह्न प्रधानमंत्री के पद तथा गोपनीयता की शपथ ग्रहण के कार्यक्रम तय कर लिए गए हैं । शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए विभिन्न राजनीतिक दल, यहाँ स्थित कूटनीतिक नियोग के प्रतिनिधि, नागरिक समाज, उच्च सरकारी अधिकारियों को आमंत्रण किया जा चुका है । प्रधानमंत्री के शपथ के साथ ही मंत्रियों की भी शपथ आज ही होने का कार्यक्रम है ।
गत फागुन २१ में सम्पन्न प्रतिनिधिसभा सदस्य निर्वाचन में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी ने १८२ सीट पर जीत हासिल की है । रास्वपा ने कल (गुरुवार) ही नेता साह को संसदीय दल का नेता चुना है ।
प्रतिनिधिसभा सदस्य निर्वाचन में नेता साह ने झापा क्षेत्र नं ५ से ६८ हजार ३४८ मत प्राप्त कर जीत हासिल की है । गुरुवार को ही प्रतिनिधिसभा के ज्येष्ठ सदस्य अजुर्ननरसिंह केसी ने सभी सांसदों को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई ।


