विराटनगर में पांच दिवसीय उदघोष तालीम सम्पन्न
माला मिश्रा जोगबनी विराटनगर ( सीमा क्षेत्र )। विराटनगर महानगरपालिका के सहकार्य में आभा फाउंडेशन नेपाल के बैनर तले आयोजित पांच दिवसीय उद्घोषण प्रशिक्षण विभिन्न कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ । विराटनगर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागी करीब दो दर्जन लोगों को नवीन कर्ण , सुभाष भट्टराई , चांद इराकी ने उदघोष संबंधित विभिन्न पक्ष के बारे में जानकारी दे प्रशिक्षण दिया ।
समापन समारोह में आभा फाउंडेशन नेपाल की अध्यक्ष आभा अनुपमा ,गोबिंद पोखरेल , कवयित्री पूजा बहार , साधना झा , हसीना राजवंशी , चांद बाबू इराकी , रीता भट्टराई , आकाश साईं और साहित्यकार शिव नारायण सिंगल जी, प्राज्ञ गंगा सुबेदी सहित
आभा फाउंडेशन नेपाल परिवार के सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


