Tue. Apr 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री बालेन ने किया सांसदों के साथ विचार विमर्श

 

काठमांडू, चैत्र १६ – प्रधानमंत्री बालेन्द्र साह (बालेन) ने सोमवार (चैत १६) सांसदों के साथ विमर्श किया है । विभिन्न क्षेत्रों से निर्वाचित सांसदों के साथ उन्होंने सिंहदरबार में विमर्श किया है ।
इसी क्रम में उन्होंने तत्काल करने वाले कामों को लेकर सांसदों से जिज्ञासा रखी थी । सभी से अपनी–अपनी विचारोंको व्यक्त करने के लिए उन्होंने सांसदों से कहा था । धनकुटा से निर्वाचित नेकपा (एमाले)के सांसद राजेन्द्र राई ने बताया कि उन्होंने कहा था कि विभिन्न योजनाओं को लेकर बजट बनाने के क्रम में विचार विमर्श करेंगे ।
प्रधानमंत्री बालेन के कथन को उद्धृत करते हुए सांसद राई ने कहा कि “प्रधानमंत्री ने कहा कि तत्काल करने वाले कौन सेकाम आवश्यक हैं ?ंइसपर अपनी–अपनी धारणाएं रखें, हम बजट भाषण में बाद में योजनाओं पर चर्चा करेंगे ।
उन्होंने बताया कि – मैंने प्रधानमंत्री बालेन को अच्छे कामों के लिए शुभकामनाएं दी । साथ ही जिला और राष्ट्र के विषय में अपने विचारों को भी रखा । उन्होंने एमाले अध्यक्ष के पी शर्म ओली की गिरफ्तारी को लेकर विरोध भी किया ।
इसके जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बालेन ने लगभग दो से तीन मिनट तक बात की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने यह प्रतिबद्धता व्यक्त की है कि सभी कार्य सामाजिक न्याय के आधार पर पूरे किए जाएंगे।
निष्कर्ष में कुछ नहीं कहा गया, उन्होंने दो–तीन मिनट तक बोले । माननीय जी आप सभी का धन्यवाद, मैं कहीं भी पक्षपात नहीं करुँगा, मैं काठमांडू से मेयर बना । अब मैं झापा से जीता हूं, सभी काम सामाजिक न्याय के आधार पर पूरे किए जाएंगे,“ राय ने बालेन के कथन को उद्धृत करते हुए कहा । “उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया और चले गए।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *