Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उप राष्ट्रपति यादव अस्पताल में भर्ती

 

काठमांडू, चैत्र २४ – उप राष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव अस्वस्थ हैं । उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है । उन्हें सोमवार रात के ९ बजे महाराजगंज स्थित मनमोहन कार्डियोथोरासिक भास्कुलर एण्ड ट्रान्सप्लान्ट सेंटर में भर्ती किया गया है ।
अस्पताल के निर्देशक डॉ. रत्नमणि गजुरेल ने बताया कि प्रेशर (उच्चरक्तचाप) बढ़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है । उन्होंने बताया कि ‘रात को सोने समय में उन्हें असहज महसूस हुआ इसेक बाद उन्हें अस्पताल में लाया गया था । जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उनका प्रेशर उच्च था ।’ डा. गजुरेल ने कहा कि –‘पेट में भी गैस भी भर गया था ।’
डा. गजुरेल ने बताया कि –अभी उपराष्ट्रपति यादव के स्वास्थ्य अवस्था सामान्य है । ‘कुछ परीक्षण किए गए हैं जिसका रिपोर्ट नार्मल आया है, कुछ परीक्षण का रिपोर्ट आना अभी बाकी है ।’
मनमोहन कार्डियोथोरासिक भास्कुलर एण्ड ट्रान्सप्लान्ट सेंटर का निर्देशक एवं वरिष्ठ कार्डियोलोजिष्ट डा. रत्नमणि गजुरेल नेतृत्व की टीम और पेटरोग विशेषज्ञ इलाज में संलग्न हैं । यादव को अस्पताल के वीआईपी केबीन नंबर ७०१ में रखा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com